श्री शीतलनाथ चालीसा | Shitalnath Chalisa | Shitalnath Bhagwan Chalisa Here we have provided full lyrics of Jain Chalisa Shri Shitalnath Prabhu Chalisa in Hindi language started with Doha, Chaupai and at the end of Soratha. On this site we upload all type of Jainism related content and information for Jain Community. If you are interested for Jain quotes, jain status and download able jain video status then you can simply Click Here श्री शीतलनाथ चालीसा शीतलनाथ भगवान चालीसा full lyrics in Hindi is as given below - ( श्री शीतलनाथ चालीसा प्रारंभ ) दोहा - श्री शीतल तीर्थेश को, जो वंदे कर जोड़। उसका मन शीतल बने, वच भी शीतल होय।।१।। रोग-शोक का नाश हो, तन शीतल हो जाए। फिर क्रमश: त्रैलोक्य में, शीतलता आ जाए।।२।। कल्पवृक्ष के चिन्ह से, सहित आप भगवान। इसीलिए इच्छा सभी, पूरी हों तुम पास।।३।। चौपाई - एक बार इक शिष्य ने गुरु से, पूछा सबसे शीतल क्या है ?।।१।। गुरु ने जो बतलाया उसको, उसे ध्यान से तुम भी सुन लो।।२।। हे भव्यों! संसार के अंदर, चन्दन नहिं है सबसे शीतल।।३।। चन्द्ररश्...