Shri Sambhavnath Chalisa | Sambhavnath Chalisa by Aaryika shri Chandanamati Mataji in Hindi Full lyrics of Shri Sambhavnath bhagwan Chalisa in Hindi with Doha, Chaupai, and Shambhu Chhand written by ( गुरुभक्त शिरोमणि मात चन्दनामति जी ) Jain stuti, jain stavan and jain bhajan. Shri Sambhavnath Chalisa Lyrics in Hindi Sambhavnath Chalisa Lyrics in Hindi is as given below - ( श्री संभवनाथ चालीसा प्रारंभ ) दोहा - श्री संभव जिनराज का, करने से गुणगान। कोई असंभव कार्य भी, संभव हो तत्काल।।१।। चालीसा का पाठ मैं, लिखना चाहूँ आज। वागीश्वरि देवी[१]मुझे, दे दो आशिर्वाद।।२।। चौपाई- संभवजिन की भक्ती कर लो, भववारिधि से तिरना हो तो।।१।। नगरी श्रावस्ती अति प्यारी, मात सुषेणा वहाँ की रानी।।२।। पुण्यशालि पितु दृढ़रथराजा, जिनका नरभव सफल हुआ था।।३।। संभव जिनवर ग्रैवेयक तज, आए मात गरभ में जिस दिन।।४।। वह दिन फाल्गुन सुदि अष्टमि का, शुभ मंगलमय पावन क्षण था।।५।। कार्तिक पूर्णा में प्रभु जन्मे, कीर्ति सुरभि व्यापी तिहुँ जग में।।६।। सोलह सौ कर तनु ऊँचाई, सा...