Skip to main content

Shantinath Chalisa | शांतीनाथ भगवान चालीसा

Shantinath Chalisa | शांतीनाथ भगवान चालीसा | शांतीनाथ चालीसा

Here we have provided full lyrics of Jain Chalisa Shri Shantinath (शांतीनाथ ) Bhagwan Chalisa in Hindi language to read and share. Here we upload all type of Jainism related content and information for Jain Community such as Aarti, Jain stavan, Jain Bhajan, Jain stuti, jain stavan lyrics, jain HD wallpapers and much more. 

If you want to read All Jain Tirthankar Chalisa then you can simply Click Here which will redirect you to all Jain Tirthankar Chalisa Page.

Shantinath (शांतीनाथ ) Bhagwan Chalisa

Shantinath Bhagwan Chalisa ( शांतीनाथ चालीसा ) in Hindi is as given below -

( श्री शांतीनाथ चालीसा प्रारंभ )
दोहा -
सोलहवें तीर्थेश श्री-शान्तिनाथ भगवान।
जिनके दर्शन से मिले, शान्ती अपरम्पार।।१।।
बारहवें मदनारिजयी[१], शान्तिनाथ भगवान।
जिनकी पूजन से सभी, कामव्यथा नश जाए।।२।।
पंचमचक्री ख्यात हैं, शान्तिनाथ भगवान।
इनका वंदन यदि करें, सुख-वैभव मिल जाए।।३।।
इन त्रयपदयुत नाथ के, चालीसा का पाठ।
पूरा होवे शीघ्र ही, कृपा करो श्रुतमात।।४।।

चौपाई -
शान्तिनाथ! तुम शान्ति विधाता, शरणागत को शरण प्रदाता।।१।।
भरतक्षेत्र के आर्यखण्ड में, कुरुजांगल इक देश है सुन्दर।।२।।
उसमें हस्तिनागपुर नगरी, लगती सुन्दर स्वर्गपुरी सी।।३।।
इसी नगरिया के राजा श्री-विश्वसेन अति शूरवीर थे।।४।।
सुखपूर्वक वे समय बिताते, धर्मनीति से राज्य चलाते।।५।।
उनकी रानी ऐरा देवी, सुन्दरता में अद्वितीय थीं।।६।।
इन्हीं भाग्यशाली माता से, शान्तिनाथ तीर्थंकर जन्मे।।७।।
भादों वदि सप्तमि तिथि प्यारी, इन्द्र करें गर्भोत्सव भारी।।८।।
पुन: ज्येष्ठ कृष्णा चौदश को, लिया जन्म श्री शान्तिनाथ ने।।९।।
तभी कल्पवासी देवों के, भवनों में बजते हैं घण्टे।।१०।।
ज्योतिष देवों के विमान में, सिंहनाद लग गए गूंजने।।११।।
व्यन्तर देवों के निवास में, भेरी के हो रहे शब्द थे।।१२।।
भवनवासि देवों के गृह में, होने लगे नाद शंखों के।।१३।।
और अनेक वाद्य ध्वनि सुनकर, समझ लिया देवों ने तत्क्षण।।१४।।
तीर्थंकर का जन्म हुआ है, पुण्य हमारा उदित हुआ है।।१५।।
पहुँच गए वे मध्यलोक में, विश्वसेन के राजमहल में।।१६।।
प्रभु का जन्ममहोत्सव करके, लौट गए अपने स्वर्गों में।।१७।।
इधर प्रभू का लालन-पालन, करते बड़े प्रेम से सब जन।।१८।।
एक लाख वर्षायु आपकी, कान्ति स्वर्ण के ही समान थी।।१९।।
धीरे-धीरे युवा हुए प्रभु, तन सुगठित सौन्दर्य अनूपम।।२०।।
काल कुमार बिताए सहस्रों, राज्यपाट तब सौंपा पितु ने।।२१।।
बीत रहा था समय खुशी से, चक्ररत्न उत्पन्न हुआ तब।।२२।।
चक्रवर्ति बन गए प्रभू जी, प्रगटे चौदह रत्न-नवों निधि।।२३।।
इक दिन प्रभु शृंगार भवन में, दर्पण में मुख देख रहे थे।।२४।।
तभी दिखे दो मुख दर्पण में, हुए बहुत आश्चर्यचकित वे।।२५।।
आत्मज्ञान को प्राप्त कर लिया, पूर्वजन्म स्मरण कर लिया।।२६।।
मोह मुझे अब तज देना है, मुझको दीक्षा ले लेना है।।२७।।
ऐसा सोच रहे थे प्रभु जी, लौकान्तिक सुर आए तब ही।।२८।।
किया समर्थन प्रभु विराग का, जानें सब जग की असारता।।२९।।
प्रभु को पालकि में बैठाकर, देव ले गए सहस्राम्रवन।।३०।।
नम: सिद्ध कह शान्तिनाथ प्रभु, दीक्षा ले बन गए महामुनि।।३१।।
परिणामों में विशुद्धी आई, ज्ञान मन:पर्यय प्रगटाई।।३२।।
दीक्षा के पश्चात् बंधुओं! सोलह वर्ष किया तप प्रभु ने।।३३।।
पुन: घातिकर्मों के क्षय से, केवलज्ञान हुआ प्रगटित तब।।३४।।
दिव्यध्वनि के द्वारा प्रभु ने, धर्मवृष्टि की पूरे जग में।।३५।।
आयु अन्त में शान्तिनाथ जी, पहुँच गए सम्मेदशिखर जी।।३६।।
वहाँ जन्मतिथि में ही प्रभु ने, शाश्वत शान्ती प्राप्त करी थी।।३७।।
यह शाश्वत शांती ऐसी है, जिसके बाद न हो अशांति है।।३८।।
प्रभु यदि तुम कुछ देना चाहो, तो मुझको यह शान्ती दे दो।।३९।।
जिससे मेरे भी जीवन का, हो जावे उद्धार ‘‘सारिका’’।।४०।।

शंभु छंद -
यह शान्तिनाथ का चालीसा, चालिस दिन चालिस बार पढ़ो।
तीर्थंकर जैसा पुण्य तथा चक्री सा वैभव प्राप्त करो।।
हैं युगप्रवर्तिका गणिनी ज्ञानमती माताजी इस युग में।
उनकी शिष्या रत्नत्रयपूर्णा मात चन्दनामति जी हैं।।१।।
उन छोटी माताजी की दिव्य-प्रेरणा मुझको प्राप्त हुई।
तब मेरे मन के अन्दर कुछ, लिखने की इच्छा जाग उठी।।
इसलिए लिखा यह चालीसा, इसको पढ़कर हे भव्यात्मन्!
सांसारिक सुख को भोग पुन:, आत्मा को भी करना पावन।।२।।
( समाप्त )

If you are interested for Jain quotes, jain status and download able jain video status then you can simply Click Here

You can read Barah Bhavna lyrics by simply Clicking Here
You can also read Meri Bhavna Lyrics simply by Clicking Here

Hopefully this Article will be helpful for you. Thank you 

Popular posts from this blog

Chattari Mangalam lyrics | चत्तारि मंगल पाठ | Namokar Mantra

Namokar Mantra | Navkar Mantra | Namokar Mantra Chattari Mangalam Jain Namokar Mantra or Navkar Mantra or Namokar Mahamantra with Chattari Mangalam, Arihant Mangalam. Here we have given it below in Hindi, Prakrit and English Lyrical Languages If you are Interested to read 24 Jain Tirthankar Argh of each separate one then you can simply  Click Here   Chattari Mangalam arihanta mangalam Namokar Mantra Chattari Mangalam full lyrics is as given below -  णमो अरिहंताणं णमो सिद्धाणं णमो आयरियाणं णमो उवज्झायाणं णमो लोए सव्व साहूणं एसोपंचणमोक्कारो, सव्वपावप्पणासणो मंगला णं च सव्वेसिं, पडमम हवई मंगलं चत्तारिमंगलम अरिहंत मंगल़, सिद्ध मंगलं, साहु मंगलं, केवलीपण्णत्तो धम्मो मंगलं। चत्तारि लोगुत्तमा अरिहंत लोगुत्तमा, सिद्ध लोगुत्तमा, साहु लोगुत्तमा, केवलीपण्णत्तो धम्मो लोगुत्तमा। चत्तारि सरणं पव्वज्जामि अरिहंत सरणं पव्वज्जामि, सिद्ध सरणं पव्वज्जामि, साहु सरणं पव्वज्जामि, केवलीपण्णत्तो धम्मो सरणं पव्वज्जामि। Chattari Mangalam lyrics in Hindi  Namokar Mantra Cha...

Munisuvrat Swami Chalisa | Munisuvrat Chalisa | Munisuvrat Chalisa Lyrics

Munisuvrat Chalisa | Munisuvrat Chalisa Lyrics | Munisuvrat Chalisa lyrics in Hindi  Here we have provided full lyrics of Jain Chalisa Shri Munisuvratnath (मुनिसुव्रतनाथ) Bhagwan Chalisa in Hindi language to read and share. Here we upload all type of Jainism related content and information for Jain Community such as Aarti, Jain stavan, Jain Bhajan, Jain stuti, jain stavan lyrics, jain HD wallpapers and much more. If you are Interested to read 24 Jain Tirthankar Argh of each separate one then you can simply  Click Here   Munisuvrat Chalisa  Munisuvrat Chalisa full lyrics in Hindi - ( श्री मुनिसुव्रत स्वामी चालीसा प्रारंभ ) दोहा - अरिहंत सिद्ध आचार्य को करुं प्रणाम | उपाध्याय सर्वसाधू करते स्वपर कल्याण || जिनधर्म, जिनागम, जिनमंदिर पवित्र धाम | वीतराग की प्रतिमा को कोटि-कोटि प्रणाम || चौपाई - जय मुनिसुव्रत दया के सागर | नाम प्रभु का लोक उजागर || सुमित्रा राजा के तुम नन्दा | मां शामा की आंखो के चन्दा || श्यामवर्ण मूरत प्रभू की प्यारी | गुणगान करें निशदिन नर...

गौतम गणधर चालीसा | Jain Gautam Ganadhar Chalisa

गौतम गणधर चालीसा |  Gautam Ganadhar Chalisa Jain Chalisa Shri Gautam Ganadhar Swami (गौतम गणधर) Chalisa full lyrics in Hindi for Jain people.  On this site we upload all type of Jainism related content and information for Jain Community.  If you are interested to read Any of Jain Tirthankar Chalisa then you can simply  Click Here  then you will be redirect to all Jain Tirthankar Chalisa Page and then you can read any of them.  गौतम गणधर चालीसा | Jain Gautam Ganadhar Chalisa  Shri Gautam Ganadhar Chalisa ( गौतम गणधर चालीसा) full in Hindi - (श्री गौतम गणधर चालीसा प्रारंभ) दोहा - वंदूँ वीर जिनेन्द्र को, मन वच तन कर शुद्ध। उनके गणधर शिष्य को, नमूँ हृदय कर शुद्ध।।१।। श्री गौतम गणधर हुए, गणनायक मुनिराज। जिनकी वाणी सुन बने, अन्य बहुत मुनिराज।।२।। उन गणधर भगवान का, चालीसा सुखकार। है सम्यक् श्रुतज्ञान का, यह भी इक आधार।।३।। चौपाई - जय हो वीतराग प्रभु वाणी, वीर दिव्यध्वनि जगकल्याणी।१।। बने नाथ जब केवलज्ञानी, समवसरण रचना के स्वामी।।२।| दिव्यध्वनी जब ...