Skip to main content

Vimalnath Bhagwan Chalisa | विमलनाथ भगवान चालीसा

Vimalnath Bhagwan Chalisa | Vimalnath Chalisa | विमलनाथ चालीसा

Here we have provided full lyrics of Jain Chalisa Shri Vimalnath Bhagwan Chalisa in Hindi language. On this site we upload all type of Jainism related content and information for Jain Community. 

If you want to read All Jain Tirthankar Chalisa then you can simply Click Here which will redirect you to all Jain Tirthankar Chalisa Page.

Vimalnath Bhagwan Chalisa 
Vimalnath Bhagwan Chalisa lyrics is as given below -

( श्री विमलनाथ चालीसा प्रारंभ )

दोहा -
श्री अरिहंत जिनेश को, वंदूँ मन-वच-काय।
सिद्धप्रभू के पदकमल, नमूँ-नमूँ सिरनाय।।१।।
विमलनाथ भगवान को, मनमंदिर में धार।
लिखने का साहस करूँ, यह चालीसा पाठ।।२।।
हे जिनवाणी भारती, रहना मेरे पास।
जब तक पूरा हो नहीं, प्रभु का यह गुणगान।।३।।


चौपाई -
ऋषभदेव से वासुपूज्य तक, बारह तीर्थंकर हैं सुखकर।।१।।
अब तेरहवें विमलनाथ जी, अमल-विमल पद प्राप्त प्रभू जी।।२।।
तुम हो निर्मल शुद्ध प्रभू जी, भाव-द्रव्य-नोकर्म रहित ही।।३।।
आत्मा शुद्ध बने हम सबकी, इसीलिए करते तुम भक्ती।।४।।
तुम जनमे वंâपिलापुरी में, पितु कृतवर्मा के महलों में।।५।।
मात तुम्हारी जयश्यामा थीं, तुमको जनकर आनन्दित थीं।।६।।
निर्मल तीन ज्ञान से संयुत, प्रभु मलरहित गर्भ में स्थित।।७।।
ज्येष्ठ बदी दशमी को प्रभु का, गर्भकल्याण मनाते सुरगण।।८।।
पुन: माघ सित चौथ के दिन में, जिनवर जन्मे मध्यलोक में।।९।।
तीनलोक में आनन्द छाया, इन्द्र ने जन्मकल्याण मनाया।।१०।।
नामकरण भी इन्द्र ही करते, अपना पुण्य बढ़ाते रहते।।११।।
बत्तिस लख विमान का अधिपति, होता है सौधर्म इन्द्र ही।।१२।।
तो भी वह प्रभुवर के सम्मुख, िंककर सम रहता है हरदम।।१३।।
इसीलिए तो वह भव्यात्मन्! इतना पुण्य करे एकत्रित।।१४।।
वह बस एक ही भव ले करके, पहुँच जाएगा सिद्धशिला पे।।१५।।
अब हम आगे विमलनाथ के, जीवन की कुछ बताते।।१६।।
काल कुमार का बीत गया जब, राजपाट मिल गया उन्हें तब।।१७।।
राज्यकार्य को करते-करते, तीन लाख हो गए वर्ष थे।।१८।।
ऋतु हेमन्त में बर्पâ विनशती, देख प्रभू को हुई विरक्ती।।१९।।
तत्क्षण राजपाट छोड़ा था, शिवपथ से नाता जोड़ा था।।२०।।
देवदत्त नामक पालकि से, गए सहेतुक वन में प्रभु जी।।२१।।
नम: सिद्ध कह दीक्षा ले ली, चौथा ज्ञान हुआ था तब ही।।२२।।
तीन वर्ष छद्मस्थकाल के, मौन सहित बीते प्रभुवर के।।२३।।
पुन: घातिया कर्म नाश हो, केवलज्ञान प्रगट हुआ प्रभु को।।२४।।
गगनांगण में समवसरण की, रचना धनकुबेर ने कर दी।।२५।।
धनकुबेर के बारे में भी, वर्णन आता है शास्त्रों में।।२६।।
वो भी बहुत पुण्यशाली है, केवल एक भवावतारि है।।२७।।
समवसरण की महिमा देखो, चाहे अंधे या लंगड़े हों।।२८।।
बीस हजार सीढ़ियाँ चढ़ते, बस केवल कुछ ही मिनटों में।।२९।।
प्रभु का समवसरण जहाँ जाता, हर प्राणी को मिलती साता।।३०।।
प्रभु की दिव्यध्वनि को सुनकर, कर लेते कल्याण भव्यजन।।३१।।
पूरे आर्यखण्ड में प्रभु ने, भ्रमण किया था समवसरण में।।३२।।
पुन: गए सम्मेदशिखर पर, कर्म अघाती भी विनशे तब।।३३।।
तिथि आषाढ़ कृष्ण अष्टमि थी, प्रभु ने पाई थी शिवलक्ष्मी।।३४।।
साठ धनुष तन की ऊँचाई, साठ लाख वर्षों की आयू।।३५।।
वर्ण आपका स्वर्ण सदृश था, घृष्टी सोहे चिन्ह आपका।।३६।।
मेरे मन-वच-काय प्रभो! अब, पूर्ण विमल कर दो हे भगवन्!।।३७।।
तभी आत्मा निर्मल होगी, परमात्मा की प्राप्ती होगी।।३८।।
परमात्मा बनने तक भगवन्! कभी न छूटे सम्यग्दर्शन।।३९।।
क्योंकी यह सम्यग्दर्शन ही, देवेगा ‘‘सारिका’’ को मुक्ती।।४०।।


शंभु छंद -
श्री विमलनाथ का चालीसा, निर्मल पद प्राप्त कराएगा।
सम्पूर्ण मलों को धो करके, आत्मा को स्वच्छ बनाएगा।।
इस युग में अभिनव ब्राह्मी-गणिनी ज्ञानमती माताजी हैं।
उनकी ही शिष्या काव्यचन्द्रिका, मात चन्दनामति जी हैं।।१।।
सब ‘छोटी माताजी’ कहते, उनकी ही पुण्य प्रेरणा से।
हूँ अल्पबुद्धि फिर भी यह चालीसा का पाठ लिखा मैंने।।
इसको चालिस दिन चालिस-चालिस, बार पढ़ो यदि भव्यात्मन्।
निश्चित ही मल से रहित अमल-आत्मा होगी इक दिन पावन।।२।।

( समाप्त )

If you are interested for Jain quotes, jain status and download able jain video status then you can simply Click Here

You can read Barah Bhavna lyrics by simply Clicking Here
You can also read Meri Bhavna Lyrics simply by Clicking Here

Hopefully this Article will be helpful for you. Thank you 

Popular posts from this blog

Chattari Mangalam lyrics | चत्तारि मंगल पाठ | Namokar Mantra

Namokar Mantra | Navkar Mantra | Namokar Mantra Chattari Mangalam Jain Namokar Mantra or Navkar Mantra or Namokar Mahamantra with Chattari Mangalam, Arihant Mangalam. Here we have given it below in Hindi, Prakrit and English Lyrical Languages If you are Interested to read 24 Jain Tirthankar Argh of each separate one then you can simply  Click Here   Chattari Mangalam arihanta mangalam Namokar Mantra Chattari Mangalam full lyrics is as given below -  णमो अरिहंताणं णमो सिद्धाणं णमो आयरियाणं णमो उवज्झायाणं णमो लोए सव्व साहूणं एसोपंचणमोक्कारो, सव्वपावप्पणासणो मंगला णं च सव्वेसिं, पडमम हवई मंगलं चत्तारिमंगलम अरिहंत मंगल़, सिद्ध मंगलं, साहु मंगलं, केवलीपण्णत्तो धम्मो मंगलं। चत्तारि लोगुत्तमा अरिहंत लोगुत्तमा, सिद्ध लोगुत्तमा, साहु लोगुत्तमा, केवलीपण्णत्तो धम्मो लोगुत्तमा। चत्तारि सरणं पव्वज्जामि अरिहंत सरणं पव्वज्जामि, सिद्ध सरणं पव्वज्जामि, साहु सरणं पव्वज्जामि, केवलीपण्णत्तो धम्मो सरणं पव्वज्जामि। Chattari Mangalam lyrics in Hindi  Namokar Mantra Cha...

Munisuvrat Swami Chalisa | Munisuvrat Chalisa | Munisuvrat Chalisa Lyrics

Munisuvrat Chalisa | Munisuvrat Chalisa Lyrics | Munisuvrat Chalisa lyrics in Hindi  Here we have provided full lyrics of Jain Chalisa Shri Munisuvratnath (मुनिसुव्रतनाथ) Bhagwan Chalisa in Hindi language to read and share. Here we upload all type of Jainism related content and information for Jain Community such as Aarti, Jain stavan, Jain Bhajan, Jain stuti, jain stavan lyrics, jain HD wallpapers and much more. If you are Interested to read 24 Jain Tirthankar Argh of each separate one then you can simply  Click Here   Munisuvrat Chalisa  Munisuvrat Chalisa full lyrics in Hindi - ( श्री मुनिसुव्रत स्वामी चालीसा प्रारंभ ) दोहा - अरिहंत सिद्ध आचार्य को करुं प्रणाम | उपाध्याय सर्वसाधू करते स्वपर कल्याण || जिनधर्म, जिनागम, जिनमंदिर पवित्र धाम | वीतराग की प्रतिमा को कोटि-कोटि प्रणाम || चौपाई - जय मुनिसुव्रत दया के सागर | नाम प्रभु का लोक उजागर || सुमित्रा राजा के तुम नन्दा | मां शामा की आंखो के चन्दा || श्यामवर्ण मूरत प्रभू की प्यारी | गुणगान करें निशदिन नर...

गौतम गणधर चालीसा | Jain Gautam Ganadhar Chalisa

गौतम गणधर चालीसा |  Gautam Ganadhar Chalisa Jain Chalisa Shri Gautam Ganadhar Swami (गौतम गणधर) Chalisa full lyrics in Hindi for Jain people.  On this site we upload all type of Jainism related content and information for Jain Community.  If you are interested to read Any of Jain Tirthankar Chalisa then you can simply  Click Here  then you will be redirect to all Jain Tirthankar Chalisa Page and then you can read any of them.  गौतम गणधर चालीसा | Jain Gautam Ganadhar Chalisa  Shri Gautam Ganadhar Chalisa ( गौतम गणधर चालीसा) full in Hindi - (श्री गौतम गणधर चालीसा प्रारंभ) दोहा - वंदूँ वीर जिनेन्द्र को, मन वच तन कर शुद्ध। उनके गणधर शिष्य को, नमूँ हृदय कर शुद्ध।।१।। श्री गौतम गणधर हुए, गणनायक मुनिराज। जिनकी वाणी सुन बने, अन्य बहुत मुनिराज।।२।। उन गणधर भगवान का, चालीसा सुखकार। है सम्यक् श्रुतज्ञान का, यह भी इक आधार।।३।। चौपाई - जय हो वीतराग प्रभु वाणी, वीर दिव्यध्वनि जगकल्याणी।१।। बने नाथ जब केवलज्ञानी, समवसरण रचना के स्वामी।।२।| दिव्यध्वनी जब ...