Skip to main content

Barah Bhavna | बारह भावना | Barah Bhavna lyrics

Barah Bhavna | बारह भावना

Barah Bhavna ( बारह भावना ) full including Vishnupad Chhand (विष्णुपद छंद),१. अनित्य भावना,२. अशरण भावना,३. संसार भावना,४. एकत्व भावना,५. अन्यत्व भावना,६. अशुचि भावना,७. आस्रव भावना,८. संवर भावना,९. निर्जरा भावना,१०. लोक भावना,११. बोधि-दुर्लभ भावना,१२. धर्म भावना. Here we upload all type of Jainism related content and information for Jain Community. 

If you are Interested to read 24 Jain Tirthankar Argh of each separate one then you can simply Click Here 


Barah Bhavna lyrics | बारह भावना

Barah Bhavna Jain full in Hindi is as given below -


वंदूँ श्री अरिहंतपद, वीतराग विज्ञान |
वरणूँ बारह भावना, जग-जीवन-हित जान ||१||

(विष्णुपद छंद)
कहाँ गये चक्री जिन जीता, भरतखंड सारा |
कहाँ गये वह राम-रु-लक्ष्मण, जिन रावण मारा ||
कहाँ कृष्ण-रुक्मिणि-सतभामा, अरु संपति सगरी |
कहाँ गये वह रंगमहल अरु, सुवरन की नगरी ||२||

नहीं रहे वह लोभी कौरव, जूझ मरे रन में |
गये राज तज पांडव वन को, अगनि लगी तन में ||
मोह-नींद से उठ रे चेतन, तुझे जगावन को |
हो दयाल उपदेश करें गुरु, बारह-भावन को ||३||

१. अनित्य भावना

सूरज-चाँद छिपे-निकले, ऋतु फिर-फिर कर आवे |
प्यारी आयु ऐसी बीते, पता नहीं पावे ||
पर्वत-पतित-नदी-सरिता-जल, बहकर नहिं डटता |
स्वांस चलत यों घटे, काठ ज्यों आरे-सों कटता ||४||

ओस-बूँद ज्यों गले धूप में, वा अंजुलि-पानी |
छिन-छिन यौवन छीन होत है, क्या समझे प्रानी ||
इंद्रजाल आकाश-नगर-सम, जग-संपत्ति सारी |
अथिररूप संसार विचारो, सब नर अरु नारी ||५||

२. अशरण भावना

काल-सिंह ने मृग-चेतन को, घेरा भव-वन में |
नहीं बचावन-हारा कोई, यों समझो मन में ||
मंत्र-यंत्र-सेना-धन-संपत्ति, राज-पाट छूटे |
वश नहिं चलता काल-लुटेरा, काय-नगरि लूटे ||६||

चक्ररत्न हलधर-सा भाई, काम नहीं आया |
एक तीर के लगत कृष्ण की, विनश गई काया ||
देव-धर्म-गुरु शरण जगत् में, और नहीं कोई |
भ्रम से फिरे भटकता चेतन, यों ही उमर खोई ||७||

३. संसार भावना

जनम-मरण अरु जरा-रोग से, सदा दु:खी रहता |
द्रव्य-क्षेत्र-अरु-काल-भाव-भव, परिवर्तन सहता ||
छेदन-भेदन नरक-पशुगति, वध-बंधन सहता |
राग-उदय से दु:ख सुरगति में, कहाँ सुखी रहता ||८||

भोगि पुण्यफल हो इकइंद्री, क्या इसमें लाली |
कुतवाली दिन चार वही फिर, खुरपा अरु जाली ||
मानुष-जन्म अनेक विपतिमय, कहीं न सुख देखा |
पंचमगति सुख मिले, शुभाशुभ को मेटो लेखा ||९||

४. एकत्व भावना

जन्मे-मरे अकेला चेतन, सुख-दु:ख का भोगी |
और किसी का क्या इक दिन यह, देह जुदी होगी ||
कमला चलत न पैंड, जाय मरघट तक परिवारा |
अपने-अपने सुख को रोवे, पिता-पुत्र-दारा ||१०||

ज्यों मेले में पंथीजन मिल, नेह फिरें धरते |
ज्यों तरुवर पे रैनबसेरा, पंछी आ करते ||
कोस कोई दो कोस कोई उड़, फिर थक-थक हारे |
जाय अकेला हंस संग में, कोई न पर मारे ||११||

५. अन्यत्व भावना

मोह-रूप मृग-तृष्णा जग में, मिथ्या-जल चमके |
मृग-चेतन नित भ्रम में उठ-उठ, दौड़े थक-थक के ||
जल नहिं पावे प्राण गमावे, भटक-भटक मरता |
वस्तु-पराई माने अपनी, भेद नहीं करता ||१२||

तू चेतन अरु देह-अचेतन, यह जड़ तू ज्ञानी |
मिले अनादि यतन तें बिछुडे़, ज्यों पय अरु पानी ||
रूप तुम्हारा सब सों न्यारा, भेदज्ञान करना |
जौलों पौरुष थके न तौलों, उद्यम सों चरना ||१३||

६. अशुचि भावना

तू नित पोखे यह सूखे ज्यों, धोवे त्यों मैली |
निश-दिन करे उपाय देह का, रोग-दशा फैली ||
मात-पिता-रज-वीरज मिलकर, बनी देह तेरी |
मांस-हाड़-नस-लहू-राध की, प्रगट-व्याधि घेरी ||१४||

काना-पौंडा पड़ा हाथ यह, चूसे तो रोवे |
फले अनंत जु धर्मध्यान की, भूमि-विषै बोवे ||
केसर-चंदन-पुष्प सुगन्धित-वस्तु देख सारी |
देह-परस तें होय अपावन, निशदिन मल जारी ||१५||

७. आस्रव भावना

ज्यों सर-जल आवत मोरी, त्यों आस्रव कर्मन को |
दर्वित जीव-प्रदेश गहे जब पुदगल-भरमन को ||
भावित आस्रवभाव शुभाशुभ, निशदिन चेतन को |
पाप-पुण्य के दोनों करता, कारण-बंधन को ||१६||

पन-मिथ्यात योग-पंद्रह, द्वादश-अविरत जानो |
पंच ‘रु बीस कषाय मिले सब, सत्तावन मानो ||
मोह-भाव की ममता टारें, पर-परणति खोते |
करें मोख का यतन निरास्रव, ज्ञानीजन होते ||१७||

८. संवर भावना

ज्यों मोरी में डाट लगावे, तब जल रुक जाता |
त्यों आस्रव को रोके संवर, क्यों नहिं मन लाता ||
पंच-महाव्रत समिति गुप्ति कर, वचन-काय-मन को |
दशविध-धर्म परीषह-बाईस, बारह-भावन को ||१८||

यह सब भाव सतावन मिलकर, आस्रव को खोते |
सुपन-दशा से जागो चेतन, कहाँ पड़े सोते ||
भाव शुभाशुभ-रहित शुद्ध, भावन-संवर पावे |
डाट लगत यह नाव पड़ी, मँझधार पार जावे ||१९||

९. निर्जरा भावना

ज्यों सरवर-जल रुका सूखता, तपन पड़े भारी |
संवर रोके कर्म निर्जरा, ह्वे सोखनहारी ||
उदयभोग सविपाक-समय, पक जाय आम डाली |
दूजी है अविपाक पकावे, पालविषैं माली ||२०||

पहली सबके होय, नहीं कुछ सरे काम तेरा |
दूजी करे जु उद्यम करके, मिटे जगत्-फेरा ||
संवर-सहित करो तप प्रानी, मिले मुकति-रानी |
इस दुलहिन की यही सहेली, जाने सब ज्ञानी ||२१||

१०. लोक भावना

लोक-अलोक-अकाश माँहिं, थिर निराधार जानो |
पुरुष-रूप कर-कटी धरे, षट्-द्रव्यन सों मानों ||
इसका कोई न करता-हरता, अमिट-अनादी है |
जीव ‘रु पुद्गल नाचें या में, कर्म-उपाधी है ||२२||

पाप-पुण्य सों जीव जगत् में, नित सुख-दु:ख भरता |
अपनी करनी आप भरे, सिर औरन के धरता ||
मोह-कर्म को नाश, मेटकर सब जग की आशा|
निज-पद में थिर होय, लोक के शीश करो बासा ||२३||

११. बोधि-दुर्लभ भावना

दुर्लभ है निगोद से थावर, अरु त्रसगति पानी |
नर-काया को सुरपति तरसे, सो दुर्लभ प्रानी ||
उत्तम-देश सुसंगति दुर्लभ, श्रावक-कुल पाना |
दुर्लभ-सम्यक् दुर्लभ-संयम, पंचम-गुणठाना ||२४||

दुर्लभ रत्नत्रय-आराधन, दीक्षा का धरना |
दुर्लभ मुनिवर के व्रत-पालन, शुद्धभाव करना ||
दुर्लभ से दुर्लभ है चेतन, बोधिज्ञान पावे |
पाकर केवलज्ञान नहीं फिर, इस भव में आवे ||२५||

१२. धर्म भावना

धर्म ‘अहिंसा परमो धर्म:’, ही सच्चा जानो |
जो पर को दु:ख दे सुख माने, उसे पतित मानो ||
राग-द्वेष-मद-मोह घटा, आतम-रुचि प्रकटावे |
धर्म-पोत पर चढ़ प्राणी भव-सिन्धु पार जावे ||२६||

वीतराग-सर्वज्ञ दोष-बिन, श्रीजिन की वानी |
सप्त-तत्त्व का वर्णन जा में, सबको सुखदानी ||
इनका चिंतवन बार-बार कर, श्रद्धा उर-धरना |
‘मंगत’ इसी जतन तें इकदिन, भव-सागर तरना ||२७||

If you are interested to read Any of Jain Tirthankar Chalisa then you can simply Click Here then you will be redirect to all Jain Tirthankar Chalisa Page and then you can read any of them.
If you are interested to read Bhaktamar Stotra Lyrics in Sanskrit written by Aacharya Shri Manatunga ji then you can simply Click Here which will redirect you to your desired page very easily.

If you are interested for Jain quotes, jain status and download able jain video status then you can simply Click Here

You can read Barah Bhavna lyrics by simply Clicking Here
You can also read Meri Bhavna Lyrics simply by Clicking Here

Hopefully this Article will be helpful for you. Thank you 

Popular posts from this blog

Chattari Mangalam lyrics | चत्तारि मंगल पाठ | Namokar Mantra

Namokar Mantra | Navkar Mantra | Namokar Mantra Chattari Mangalam Jain Namokar Mantra or Navkar Mantra or Namokar Mahamantra with Chattari Mangalam, Arihant Mangalam. Here we have given it below in Hindi, Prakrit and English Lyrical Languages If you are Interested to read 24 Jain Tirthankar Argh of each separate one then you can simply  Click Here   Chattari Mangalam arihanta mangalam Namokar Mantra Chattari Mangalam full lyrics is as given below -  णमो अरिहंताणं णमो सिद्धाणं णमो आयरियाणं णमो उवज्झायाणं णमो लोए सव्व साहूणं एसोपंचणमोक्कारो, सव्वपावप्पणासणो मंगला णं च सव्वेसिं, पडमम हवई मंगलं चत्तारिमंगलम अरिहंत मंगल़, सिद्ध मंगलं, साहु मंगलं, केवलीपण्णत्तो धम्मो मंगलं। चत्तारि लोगुत्तमा अरिहंत लोगुत्तमा, सिद्ध लोगुत्तमा, साहु लोगुत्तमा, केवलीपण्णत्तो धम्मो लोगुत्तमा। चत्तारि सरणं पव्वज्जामि अरिहंत सरणं पव्वज्जामि, सिद्ध सरणं पव्वज्जामि, साहु सरणं पव्वज्जामि, केवलीपण्णत्तो धम्मो सरणं पव्वज्जामि। Chattari Mangalam lyrics in Hindi  Namokar Mantra Cha...

गौतम गणधर चालीसा | Jain Gautam Ganadhar Chalisa

गौतम गणधर चालीसा |  Gautam Ganadhar Chalisa Jain Chalisa Shri Gautam Ganadhar Swami (गौतम गणधर) Chalisa full lyrics in Hindi for Jain people.  On this site we upload all type of Jainism related content and information for Jain Community.  If you are interested to read Any of Jain Tirthankar Chalisa then you can simply  Click Here  then you will be redirect to all Jain Tirthankar Chalisa Page and then you can read any of them.  गौतम गणधर चालीसा | Jain Gautam Ganadhar Chalisa  Shri Gautam Ganadhar Chalisa ( गौतम गणधर चालीसा) full in Hindi - (श्री गौतम गणधर चालीसा प्रारंभ) दोहा - वंदूँ वीर जिनेन्द्र को, मन वच तन कर शुद्ध। उनके गणधर शिष्य को, नमूँ हृदय कर शुद्ध।।१।। श्री गौतम गणधर हुए, गणनायक मुनिराज। जिनकी वाणी सुन बने, अन्य बहुत मुनिराज।।२।। उन गणधर भगवान का, चालीसा सुखकार। है सम्यक् श्रुतज्ञान का, यह भी इक आधार।।३।। चौपाई - जय हो वीतराग प्रभु वाणी, वीर दिव्यध्वनि जगकल्याणी।१।। बने नाथ जब केवलज्ञानी, समवसरण रचना के स्वामी।।२।| दिव्यध्वनी जब ...

Kshetrapal Bhairav Aarti | Kshetrapal Baba ki Aarti | Kshetrapal Aarti

Kshetrapal Bhairav Aarti | Kshetrapal Baba ki Aarti in Hindi | क्षेत्रपाल बाबा की आरती Here we have provided full Aarti of Shri Kshetrapal Bhairav Baba in Hindi Language for which you are looking for. Kshetrapal baba ki Aarti, Kshetrapal Bhairav Aarti, क्षेत्रपाल बाबा की आरती, Kshetrapal dada ni Aarti all of this search result is Here. क्षेत्रपाल बाबा की आरती, क्षेत्रपाल आरती Kshetrapal Baba ki Aarti in Hindi Lyrics is as given below - करूं आरती क्षेत्रपाल की, जिन पद सेवक रक्षपाल की । विजयवीर अरु मणिभद्र की, अपराजित भैरव आदि की ।। करूं आरती क्षेत्रपाल की, जिन पद सेवक रक्षपाल की। ।   शिखर मणिमय मुकुट विराजै, कर में आयुध त्रिशुल जुराजै। कूकर वाहन शोभा भारी, भूत – प्रेत दुष्टन भयकारी ।। करूं आरती क्षेत्रपाल की, जिन पद सेवक रक्षपाल की ।। लंकेश्वर ने ध्यान जो कीना, अंगद आदि उपद्रव कीना । जभी आपने रक्षा कीनी, उपद्रव टारि शांतिमय कीनी ।। करूं आरती क्षेत्रपाल की, जिन पद सेवक रक्षपाल की ।।   जिन भक्तन की रक्षा करते, दुःख दारिद्र सभी भय हरते । पुत्रादि वांछा पूरी करते, मनोकामना पूरी करत...