Skip to main content

नमिनाथ चालीसा | Naminath Bhagwan Chalisa

Naminath Chalisa | नमिनाथ भगवान चालीसा 

Here we have provided full lyrics of Jain Chalisa Shri Naminath (नमिनाथ) Bhagwan Chalisa in Hindi language to read and share. Here we upload all type of Jainism related content and information for Jain Community such as Aarti, Jain stavan, Jain Bhajan, Jain stuti, jain stavan lyrics, jain HD wallpapers and much more.

If you are Interested to read 24 Jain Tirthankar Argh of each separate one then you can simply Click Here 

Naminath Chalisa 

Naminath Bhagwan Chalisa ( श्री नमिनाथ चालीसा ) Full lyrics in Hindi -


( श्री नमिनाथ भगवान चालीसा प्रारंभ )

दोहा -
तीर्थंकर नमिनाथ हैं, इक्किसवें तीर्थेश।
इनके चरणों में नमूँ, श्रद्धा-भक्ति समेत।।१।।
पूर्वाचार्यों को नमूँ, जिनका ज्ञान अपूर्व।
इनको नमने से मेरा, हो श्रुतज्ञान प्रपूर्ण।।२।।
हे माता! कमलासिनी, हंसवाहिनी मात!।
कृपा रखो मुझ पर सदा, है मुझमें अज्ञान।।३।।
श्री नमिनाथ जिनेश का, यह चालीसा पाठ।
पूरो होगा शीघ्र ही, पा तुम कृपाप्रसाद।।४।।

चौपाई -
नमि जिनवर हैं दया के सागर, दर्शन से हो ज्ञान उजागर।।१।।
इन प्रभु की महिमा अति न्यारी, दर्शन से नशते अघ भारी।।२।।
प्रभु तुम तीनलोक के स्वामी, कहलाते हो अन्तर्यामी।।३।।
फिर भी तुममें मान नहीं है, पदवी का अभिमान नहीं है।।४।।
इसीलिए तुम सम्मुख आके, भक्त विनयशाली हो जाते।।५।।
प्रभु जन्मे मिथिलानगरी में, हर्ष हुआ था तीन भुवन में।।६।।
विजय पिता अरु मात वप्पिला, उनको अतुलित पुण्य मिला था।।७।।
आश्विन बदी दूज तिथि प्यारी, हुआ गर्भ उत्सव था भारी।।८।।
श्री-ह्री-धृति आदिक छह देवी, सेवा करतीं जिनमाता की।।९।।
तिथि आषाढ़ बदी दशमी को, तीन ज्ञानधारी प्रभु जन्मे।।१०।।
जन्म महोत्सव इन्द्रगणों ने, किया बहुत भक्तिभाव से।।११।।
समयचक्र चल रहा गती से, प्रभु जी अब महाराजा बन गए।।१२।।
इक दिन प्रभुवर वर्षाऋतु में, गजारूढ़ हुए वन-विहार को।।१३।।
तभी वहाँ आकाशमार्ग से, आ स्तुति की दो देवों ने।।१४।।
भक्तिविनय से नमन किया फिर, कहने लगे प्रभू से वे सुर।।१५।।
नाथ! कहाँ से हम क्यों आए? थोड़े शब्दों में बतलाएँ।।१६।।
जम्बुद्वीप के पूर्वविदेह में, एक वत्सकावती नगर है।।१७।।
उसी देश में एक नगरिया, नाम सुसीमा उस नगरी का।।१८।।
वहँ पर अपराजित नामक इक, तीर्थंकर का समवसरण है।।१९।।
हम उनकी ही पूजा करने, पहुँचे थे वहाँ स्वर्गलोक से।।२०।।
तभी वहाँ पर इक श्रावक ने, प्रभु से पूछा प्रश्न सभा में।।२१।।
वर्तमान में क्या कोई इस, भरतक्षेत्र में तीर्थंकर हैं।।२२।।
खिरी थी तब दिव्यध्वनि प्रभु की, जिसमें उत्तर मिला यही है।।२३।।
मिथिलानगरी के राजा श्री-नमीनाथ होंगे तीर्थंकर।।२४।।
अभी वो राज्य अवस्था में हैं, सुख-वैभव में पूर्ण मगन हैं।।२५।।
देवों की सब बातें सुनकर, प्रभु जी आए नगर में वापस।।२६।।
पुन: उन्हें निज पूर्व भवों की, सब बातें स्मरण हो गर्इं।।२७।।
वे संसार-शरीर-भोग से, हो गए निस्पृह पूर्ण रूप से।।२८।।
ब्रह्मस्वर्ग से देवों ने आ, प्रभु विराग की करी प्रशंसा।।२९।।
उत्तरकुरु नामक पालकि से, पहुँचे प्रभु जी चैत्र विपिन[१] में।।३०।।
वहाँ आषाढ़ बदी दशमी के, दीक्षा ली अश्विनी नखत में।।३१।।
नगर वीरपुर के अधिराजा, दत्त के घर में प्रथम पारणा।।३२।।
पुन: वर्ष नौ बीत गए जब, केवलज्ञान हुआ प्रभु को तब।।३३।।
मगसिर शुक्ला एकादशि को, लोक-अलोक प्रकाशा प्रभु ने।।३४।।
दस हजार वर्षायु आपकी, पन्द्रह धनुष थी तन ऊँचाई।।३५।।
नील कमल था चिन्ह आपका, देहवर्ण तो स्वर्ण सदृश था।।३६।।
अन्त में प्रभु सम्मेदशिखर से, सिद्धिधाम को प्राप्त हो गए।।३७।।
ऐसे वे नमिनाथ प्रभू जी, देवें सच्चा ज्ञान सभी को।।३८।।
क्योंकी जिसके पास जो होता, वही दूसरों को दे सकता।।३९।।
प्रभु के पास अनन्तज्ञान है, वही ‘‘सारिका’’ की डिमाण्ड है।।४०।।

शंभु छंद -
श्री नमिनाथ जिनेश का, यह चालीसा पाठ।
पढ़ने वालों को मिले, दिव्यज्ञान का लाभ।।१।।
चालिस दिन तक जो पढ़े, चालिस-चालिस बार।
उनके जीवन में रहे, खुशियों की भरमार।।२।।
गणिनी माता ज्ञानमती, इस युग में विख्यात।
उनकी शिष्या[२]पी.एच.डी. मानद पदवी प्राप्त।।३।।
उन ही छोटी मात की, हुई प्रेरणा प्राप्त।
तभी लिखा इस पाठ को, पढ़ो मिले सुख-शान्ति।।४।।
( समाप्त )
If you are interested to read Bhaktamar Stotra Lyrics in Sanskrit written by Aacharya Shri Manatunga ji then you can simply Click Here which will redirect you to your desired page very easily.

If you are interested for Jain quotes, jain status and download able jain video status then you can simply Click Here

You can read Barah Bhavna lyrics by simply Clicking Here
You can also read Meri Bhavna Lyrics simply by Clicking Here

Hopefully this Article will be helpful for you. Thank you 

Popular posts from this blog

Chattari Mangalam lyrics | चत्तारि मंगल पाठ | Namokar Mantra

Namokar Mantra | Navkar Mantra | Namokar Mantra Chattari Mangalam Jain Namokar Mantra or Navkar Mantra or Namokar Mahamantra with Chattari Mangalam, Arihant Mangalam. Here we have given it below in Hindi, Prakrit and English Lyrical Languages If you are Interested to read 24 Jain Tirthankar Argh of each separate one then you can simply  Click Here   Chattari Mangalam arihanta mangalam Namokar Mantra Chattari Mangalam full lyrics is as given below -  णमो अरिहंताणं णमो सिद्धाणं णमो आयरियाणं णमो उवज्झायाणं णमो लोए सव्व साहूणं एसोपंचणमोक्कारो, सव्वपावप्पणासणो मंगला णं च सव्वेसिं, पडमम हवई मंगलं चत्तारिमंगलम अरिहंत मंगल़, सिद्ध मंगलं, साहु मंगलं, केवलीपण्णत्तो धम्मो मंगलं। चत्तारि लोगुत्तमा अरिहंत लोगुत्तमा, सिद्ध लोगुत्तमा, साहु लोगुत्तमा, केवलीपण्णत्तो धम्मो लोगुत्तमा। चत्तारि सरणं पव्वज्जामि अरिहंत सरणं पव्वज्जामि, सिद्ध सरणं पव्वज्जामि, साहु सरणं पव्वज्जामि, केवलीपण्णत्तो धम्मो सरणं पव्वज्जामि। Chattari Mangalam lyrics in Hindi  Namokar Mantra Cha...

गौतम गणधर चालीसा | Jain Gautam Ganadhar Chalisa

गौतम गणधर चालीसा |  Gautam Ganadhar Chalisa Jain Chalisa Shri Gautam Ganadhar Swami (गौतम गणधर) Chalisa full lyrics in Hindi for Jain people.  On this site we upload all type of Jainism related content and information for Jain Community.  If you are interested to read Any of Jain Tirthankar Chalisa then you can simply  Click Here  then you will be redirect to all Jain Tirthankar Chalisa Page and then you can read any of them.  गौतम गणधर चालीसा | Jain Gautam Ganadhar Chalisa  Shri Gautam Ganadhar Chalisa ( गौतम गणधर चालीसा) full in Hindi - (श्री गौतम गणधर चालीसा प्रारंभ) दोहा - वंदूँ वीर जिनेन्द्र को, मन वच तन कर शुद्ध। उनके गणधर शिष्य को, नमूँ हृदय कर शुद्ध।।१।। श्री गौतम गणधर हुए, गणनायक मुनिराज। जिनकी वाणी सुन बने, अन्य बहुत मुनिराज।।२।। उन गणधर भगवान का, चालीसा सुखकार। है सम्यक् श्रुतज्ञान का, यह भी इक आधार।।३।। चौपाई - जय हो वीतराग प्रभु वाणी, वीर दिव्यध्वनि जगकल्याणी।१।। बने नाथ जब केवलज्ञानी, समवसरण रचना के स्वामी।।२।| दिव्यध्वनी जब ...

Kshetrapal Bhairav Aarti | Kshetrapal Baba ki Aarti | Kshetrapal Aarti

Kshetrapal Bhairav Aarti | Kshetrapal Baba ki Aarti in Hindi | क्षेत्रपाल बाबा की आरती Here we have provided full Aarti of Shri Kshetrapal Bhairav Baba in Hindi Language for which you are looking for. Kshetrapal baba ki Aarti, Kshetrapal Bhairav Aarti, क्षेत्रपाल बाबा की आरती, Kshetrapal dada ni Aarti all of this search result is Here. क्षेत्रपाल बाबा की आरती, क्षेत्रपाल आरती Kshetrapal Baba ki Aarti in Hindi Lyrics is as given below - करूं आरती क्षेत्रपाल की, जिन पद सेवक रक्षपाल की । विजयवीर अरु मणिभद्र की, अपराजित भैरव आदि की ।। करूं आरती क्षेत्रपाल की, जिन पद सेवक रक्षपाल की। ।   शिखर मणिमय मुकुट विराजै, कर में आयुध त्रिशुल जुराजै। कूकर वाहन शोभा भारी, भूत – प्रेत दुष्टन भयकारी ।। करूं आरती क्षेत्रपाल की, जिन पद सेवक रक्षपाल की ।। लंकेश्वर ने ध्यान जो कीना, अंगद आदि उपद्रव कीना । जभी आपने रक्षा कीनी, उपद्रव टारि शांतिमय कीनी ।। करूं आरती क्षेत्रपाल की, जिन पद सेवक रक्षपाल की ।।   जिन भक्तन की रक्षा करते, दुःख दारिद्र सभी भय हरते । पुत्रादि वांछा पूरी करते, मनोकामना पूरी करत...